format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; isCameraSense: false; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:0.0000,0.0000; brp_del_sen:0.0000,0.0000; motionR: 0; delta:1; bokeh:1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 274.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?Intermittent clouds, icon:1, weatherInfo:100;temperature: 36;zeissColor: nature;
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी एवं प्रदेश महामंत्री शिवरतन गुप्ता ने बताया की राजधानी रायपुर में 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कथावाचक देवकीनंदन जी ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है श्री अग्रवाल ने बताया कि कथा का प्रारंभ 8 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे विशाल कलश यात्रा से होगा जो की पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर से प्रारंभ होकर सदानी चौक, बुढ़ापारा होते हुए इनडोर स्टेडियम पहुंचेगी, कलश यात्रा में राउत नाचा, बैंड पार्टी व ढोल नगाड़े एवं राधे कृष्ण की सजीव झांकी के साथ 5000 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पैदल चलेगी, कलश यात्रा का विभिन्न समाज द्वारा स्वागत किया जाएगा श्री अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं मंत्री सांसद व विधायक सहित पूरे प्रदेश के श्रद्धालु शामिल होंगे, श्री राठी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने आए श्रद्धालुओं को तिलक करके ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा बिना तिलक लगाये कोई भी श्रद्धालु कथा में शामिल नहीं हो सकेगा, श्री गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की विशालता को देखते हुए विभिन्न समितियां का गठन किया जा रहा है जिसमें सफाई समिति, पार्किंग समिति, भोजन समिती, सुरक्षा समिति एवं स्वागत समिति प्रमुख है। पत्रकार वार्ता के दौरान संजय चौधरी, राजेश अग्रवाल, सुभाष साहू, अशोक गुप्ता, राजीव अवस्थी, दीपक गुप्ता, विनोद पहुआ, सुब्रत घोष, नवीन लोढ़ा उपस्थित रहे।

