Oplus_131072
जबलपुर/इंतौर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश में जगह-जगह सामूहिक योग के आयोजन किए गए। जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने योग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। इंदौर ने योग दिवस पर नया रिकॉर्ड बनाया। कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों ने तीन मिनट तक भ्रामरी प्राणायाम किया।
