Oplus_131072
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम… इस बार की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’कोलकाता, एजेंसीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए। उनके साथ 35 हजार लोगों ने मिलकर योगासन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा— “हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना, 50 साल की उम्र में 30 से ज्यादा ऊर्जावान और 70 की उम्र में 50 साल से ज्यादा स्वस्थ रहना होना चाहिए।”पीएम ने कहा कि आज योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका है, जो लोगों, देशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जून, जो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता है, अब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।पीएम के साथ कोलकाता के ऐतिहासिक ‘रेड रोड’ पर हजारों लोगों ने योग किया। पीएम ने ताड़ासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, त्रिकोणासन सहित 5 आसन किए। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ (Yoga for Healthy Aging) यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर, मन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है। श्री मोदी ने कहा कि जब हम उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने के लिए योग की बात करते हैं, तो इसका मतलब है— उम्र बढ़ने से क्षमता कम न हो। इस थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।
