लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई (CBSE) और सीआईएससीई (CISCE) के कुल 223 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया.जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में भी टॉपर्स को 21-21 हजार रुपये, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.
