लखनऊ 27 मई-2026 लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को चिनहट क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। अभियान के तहत लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 3 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, जबकि सुशांत गोल्फ सिटी में ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में किए जा रहे 1 अवैध निर्माण को भी हटाया गया। यह कार्रवाई LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 एवं जोन-2 की टीमों द्वारा की गई। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि चिनहट के ग्राम-लौलाई एवं पुसू का पुरवा में अभियान चलाया गया। इस दौरान जावेद, अभिषेक, चन्द्रपाल, शिवांश सिटी ग्रुप व अन्य द्वारा लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 3 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
