चांदीपुर: ओडिशा के चांदीपुर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का आज सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को प्रमाणित किया।
यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किया गया। यह भारत की सामरिक रक्षा तैयारियों में एक और मील का पत्थर है और देश की न्यूनतम विश्वसनीय प्रतिरोधक क्षमता की विश्वसनीयता को मजबूत करता है। इस बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण को भारत के दुश्मन देशों के लिए बड़ी खतरे की घंटी माना जा रहा है।
