भोपाल 16 मई नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित केम्पफोर्ट पब्लिक स्कूल, कोलार शाखा, का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा शानदार स्किट प्रस्तुति, कविता पाठ, इंस्ट्रूमेंटल फ्यूजन तथा ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों में विकसित आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रवदीप सिंह मल्हारी, HOD Physical Education, रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अभिभावकों एवं आगंतुकों ने स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच का लाभ प्राप्त किया।विद्यालय के प्राचार्य मनीन्दर भाटिया, ई-चैम्प्स वीपी कीर्ति शर्मा, ई-किड्स वीपी गुंजन ठाकुर एवं सीसीए टीम के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं सामुदायिक जागरूकता हेतु किए गए प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सुंदर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ।
