देवास/इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास से लौटते ही देवास के टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए श्रमिकों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री इंदौर के चोइथराम, एमवाय और देवास के अमलतास अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि फैक्ट्री हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रभावित नागरिकों की हर संभव मदद के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
