आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ गुजरात की 82 रनों की बड़ी जीत के बाद बांगड़ ने ESPNcricinfo से बातचीत में यह बयान दिया। इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बन गई है।
आईपीएल 2026 में जीटी के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। गुजरात और एसआरएच के बीच हुए मैच तक सीजन के 11 शीर्ष गेंदबाजों में 5 गुजरात के हैं। रबाडा ने 12 मैच में 21, राशिद खान ने 12 मैच में 16, प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 मैचों में 14, जेसन होल्डर ने 6 मैचों में 13 और सिराज ने 12 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। इन गेंदबाजों की सफलता में निश्चित रूप से आशीष नेहरा के अनुभव और क्षमता की भूमिका रही थी। इन बेहतरीन गेंदबाजों के दम जीटी अंकतालिका में 16 अंक के साथ शीर्ष पर काबिज है।
