
भोपाल 12 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित में ईंधन बचाने के आह्वान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अनुकरणीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि उनके कारकेड (काफिले) में अब सुरक्षा की दृष्टि से केवल न्यूनतम वाहन ही शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनके भ्रमण के दौरान अब कोई वाहन रैली नहीं निकाली जाएगी। साथ ही, उन्होंने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को भी यात्रा के दौरान कम से कम वाहनों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। शासन की ओर से यह भी कहा गया है कि नवनियुक्त निगम-मंडल पदाधिकारी बिना किसी तामझाम के सादगी से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. यादव ने प्रदेश की जनता से भी अपील की है कि वे राष्ट्रहित में सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें।
