भोपाल, 01 सितंबर 2026। पुलिस मुख्यालय में सितंबर माह के प्रथम कार्य दिवस 01 सितंबर, मंगलवार को राष्ट्रगान जन गण मन एवं राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक श्री पंकज श्रीवास्तव, श्री अनिल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री योगेश चौधरी, श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, श्री सोलोमन यश कुमार मिंज सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
