संजय राउत: संजय राउत ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि उनका इस्तीफा न देने का फैसला सही है. उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी ने ममता बनर्जी से बात की है और इंडिया अलायंस उनके साथ है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि जब वह हारी नहीं तो सीएम पद क्यों छोड़ें? इसपर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. अब उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन किया और लिखा कि उनका इस्तीफा न देने का फैसला पूरी तरह उचित है.
संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “तत्कालीन CJI चंद्रचूड़ द्वारा उद्धव ठाकरे बनाम महाराष्ट्र सरकार मामले में दिए गए फैसले के अनुसार, अदालत ने उद्धव ठाकरे को उनके पद पर बहाल नहीं किया क्योंकि उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया था.”
