सीहोर, 13 अगस्त 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम कचनारियां स्थित आंगबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में परामर्शदाता श्री सुरेश पांचाल ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं एवं बालिका सुरक्षा कानूनों के बारे में भी विस्तार से बताया।
