गरियाबंद(चन्द्रहास निषाद)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका में आयोजित भुवनेश्वर संभाग की तीन दिवसीय क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर और कटक क्लस्टर की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में कुल 192 खिलाड़ियों (96 छात्र एवं 96 छात्राओं) ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी मुकाबले सुपर लीग प्रारूप में खेले गए, जिससे खिलाड़ियों को अधिक अवसर प्राप्त हुए।
प्रतियोगिता में रायपुर क्लस्टर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बिलासपुर क्लस्टर रनर-अप रहा। समापन समारोह में प्राचार्य महिमा सिन्हा एवं अमर राहुजा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के खेल शिक्षक लेखराम, शिक्षिका कल्पना बोरकर तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन गरियाबंद के रेफरी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

