हैरिंगटनगंज (अयोध्या), संवाददाता – अरविंद कुमार
छठवां मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री हनुमान जी महाराज का विशाल भंडारा दिनांक 09 जून 2026 को सिंह बैटरी सर्विस, पलिया चौराहा, हैरिंगटनगंज (यूपी ग्रामीण बैंक के बगल) में आयोजित किया जाएगा। भंडारे का शुभारंभ सायं 03 बजे से होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
भंडारे के आयोजक रामनारायण सिंह ने बताया कि भगवान बजरंगबली की कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस धार्मिक आयोजन में विनोद कसौधन, पिंकू गुप्ता, अरविंद यादव, गोलू सिंह, संजय सिंह, राजू कसौधन, शिवकुमार गुप्ता सहित अनेक सहयोगियों का विशेष योगदान रहेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भक्ति-भाव से जुड़े अन्य धार्मिक आयोजन भी किए जाएंगे।
क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
