30 जून 2026 तक साइट खाली: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार, मुख्य मंदिर और उससे जुड़े प्रमुख ढांचों का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न हो चुका है। इसके बाद मंदिर निर्माण में लगी प्रमुख तकनीकी कंपनियाँ—लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)—30 जून 2026 तक मंदिर परिसर से अपना काम समेट लेंगी और साइट खाली कर देंगी।
