सीहोर निवासी गोपाल लोधी की पुत्री दीपिका लोधी और भीमसेन लोधी की पुत्री झिलमिल लोधी ने 3 एवं 4 जून 2026 को नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किये हैं। कोच ग्रैंडमास्टर लखन ठाकुर ने बताया कि इसके पहले भी दीपिका लोधी ने 4 जनवरी को वर्धा महाराष्ट्र में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बेटियों की इस उपलब्धि पर सभी ने इन बेटियों, उनके माता-पिता और इन्हें ट्रेनिंग देने वाले मास्टर ऑफ टाओ एसोसिएशन को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
