भोपाल: भोपाल विलीनीकरण दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज, 1 जून 2026 को हमीदिया रोड स्थित ऐतिहासिक शाहिद गेट पर झंडा वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरव दिवस के मौके पर भोपाल की महापौर मालती राय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत माता के जयकारे लगाए।झंडा वंदन के पश्चात महापौर मालती राय सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भोपाल के विलीनीकरण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
