पेट्रोल पंपों के निरीक्षण एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
सीहोर 1जून 2026 को बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी एसडीएम एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को जिले के सभी पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों एवं किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने विशेष रूप से कृषि कार्यों को ध्यान में रखते हुए कहा कि किसानों को डीजल के लिए भटकना न पड़े। इसके लिए आवश्यकतानुसार डीजल की पर्याप्त उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि कार्य के लिये डीजल की निर्बाध उपलब्धता किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए संबंधित अधिकारी लगातार निगरानी रखकर व्यवस्था बनाए रखें।
