सीहोर 1 जून 2026 उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चन्द्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर

महाविद्यालय में ‘कॉलेज चलो अभियान’ के तहत एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। कॉलेज प्रशासन ने समाज के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे किसी भी रुकावट के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़ें और उच्च शिक्षा से जुड़कर अपना भविष्य संवारें।महाविद्यालय के प्राचार्य के निर्देशन में कार्य कर रही ‘कॉलेज चलो अभियान समिति’ ने एक भावुक और प्रेरणादायक अपील जारी की है। समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रहे।
